- Hindi News
- रंजिश में फायरिंग, मारपीट में एक व्यक्ति घायल
रंजिश में फायरिंग, मारपीट में एक व्यक्ति घायल
भरतपुर. गांवपीपला में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग कर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया।
पीपला निवासी रतन सिंह पुत्र गिरधर ठाकुर ने बताया कि गांव पीपला में शनिवार को भामाशाह योजना के तहत एक कैम्प का आयोजन किया गया था। जहां उसकी चंद्रपाल वगैरह से कहासुनी हो गई। इस बात के अलावा पुरानी रंजिश को लेकर रविवार सुबह 9 बजे घर से पांच हजार रुपए लेकर पत्थर की टाल जाते समय रास्ते में कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। उनसे छूटकर भागने लगा तो जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किए। घटना के संबंध में गुलाब, गुड्डू, भोजराज, ओमप्रकाश, चंद्रपाल, लक्ष्मीनारायण, कल्यान सिंह, भगत सिंह, रघुवीर, कमली ठाकुर निवासी पीपला के खिलाफ चिकसाना थाना में रिपोर्ट दी है। उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी को रतन सिंह के बेटे दान सिंह को गोली मार दी गई थी, जिसकी 6 जनवरी को मौत हो गई थी। इसी रंजिश से उक्त घटना को जोड़ा गया है।