कुश्ती में अशोक ने जीता स्वर्ण पदक
भरतपुर. 59वीं स्कूल राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन झुंझनूं जिले के चिड़ावा में हुआ, इसमें अशोक पहलवान बांसरोली ने 19 वर्षीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के 120 किलोग्राम भार में अनेक पहलवानों को हराकर स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान केसरी दलवीर सिंह हाथी पहलवान ने बताया कि पहलवान अशोक कुमार दिसंबर माह में दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में राजस्थान का नेतृत्व करेगा।