गरबा डांडिया नाइट 28 को
भरतपुर. दैनिकभास्कर, जेसीआई भरतपुर सेंचुरी और मानव भारती स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जाने वाली गरबा एंड डांडिया नाइट के प्रति लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह नाइट 28 सितंबर को सिद्धेश रिसॉर्ट में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर विशेष तौर से महिलाओं युवतियों में जबरदस्त क्रेज है। जेसीआई भरतपुर सेंचुरी के प्रेसीडेंट रजत आर्य ने बताया कि नाइट का प्रमुख आकर्षण छोटे पर्दे के चर्चित कलाकार सिंगर प्रतक्षा, फोटोग्राफर दिशा, सिंगर सुमित, एंकर सौर्य, पारस संजना रहेंगे। इसके अलावा लाइव म्यूजिक बैंड, डांस ग्रुप परफोरमेंस भी आकर्षित करेंगे। आर्य ने बताया कि बच्चों के लिए फूड कोर्ट गेम जोन रहेगा। नाइट में हिस्सा लेने वाले संभागियों के लिए कई पुरस्कार भी रखे गए हैं। इनमें बेस्ट कपल किंग क्वीन, बेस्ट कपल डांस आदि शामिल हैं।