पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रवृति के आवेदन भरने की जानकारी दी

छात्रवृति के आवेदन भरने की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रवृति के आवेदन भरने की जानकारी दी

भरतपुर. जिलेकी सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधानों की बुधवार को कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई, जिसमें उत्तर मैट्रिक छात्रावृति के आॅनलाईन आवेदन पत्र भरने और पोर्टल पर अपलोड करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक रामनिवास यादव ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रावृति के प्राप्त आवेदनों को जांच संस्थाऐं अपने स्तर से करेंगी और इसके बाद विभाग को भिजवाएंगे संस्थाऐं विद्यार्थियों के बैंक खाता नम्बरों की जाॅच कर लें और अपात्र विद्यार्थियों के आवेदन अपने स्तर से खारिज कर दें। अनियमितता मिलने कार्रवाई की जायेगी।