झील का बाड़ा के लिए पदयात्राएं रवाना
भरतपुर. शहरसहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से झील का बाडा के लिए बुधवार की शाम को पदयात्रा रवाना हुई। शहर में किला स्थित बागड़ वाले हनुमान मंदिर से बैंड बाजों झांकियों के साथ पदयात्रा रवाना हुई।
पदयात्रा में श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। गांव बछामदी में मां की झांकी के साथ पदयात्री झील के बाड़े के लिए रवाना हुए। पदयात्राएं गुरुवार तक झील का बाडा पहुंच जाएंगी। सुखावली गांव के पास पदयात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की व्यवस्था में धर्मेंद्र झां, रनवीर, प्रेम शंकर, क्षेत्रपाल, चेतन आदि मौजूद थे।
रुदावल:जयमां कैला सेवा मण्डल की ओर से बुधवार को कैला देवी झील का बाड़ा के लिए पदयात्रा कैलादेवी की आकर्षक झांकी के साथ दाऊजी मन्दिर से पूजा अर्चना के साथ रवाना हुई। मां कैलादेवी की शोभायात्रा कस्बे के बाजारों से होकर ढढ़ार वाले हनुमानजी मंदिर पर पहुंची। इसका कस्बे के लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। हनुमान मंदिर से पदयात्रियों का जत्था कैला मैया के जयकारे लगाते हुए रवाना हुआ।