पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेता खिलाड़ियों को दिए पुरस्कार

विजेता खिलाड़ियों को दिए पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
59वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन बुधवार को मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इस मौके पर विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को जिला कलक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा ने पुरस्कार दिए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ने कहा कि बालिकाएं भविष्य में भी अच्छे खेल का प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने आयोजकों से खिलाडिय़ों को उपहार स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट करने के बजाए महान पुरुषों महान खिलाडिय़ों के जीवन से जुड़ी पुस्तकें पुरस्कार स्वरूप प्रदान करने के लिए कहा, ताकि खिलाड़ी उनके जीवन से सीखकर खेलों के अलावा समाज की सेवा भी कर सकें। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक दिनेश पाराशर द्वारा प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली चार छात्राओं को व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता पर्यवेक्षक अनिल गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर राज्य की टीम चयनित की जाएगी। चयनित टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण के बाद यह टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता आयोजक नवीन सिटी विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू कौन्तेय ने प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रमेश इंदौलिया ने किया।

भरतपुर. राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार प्राप्त कर खुशी का इजहार करती खिलाड़ी छात्राएं।

कुश्ती को कसरत की जरूरत नहीं

59 वीं राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का समापन बुधवार को लोहागढ़ स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख डीके गुप्ता रहे जबकि अध्यक्षता पीएनबी मंडल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक जीके खन्ना ने की। समारोह में चैम्पियनशिप जीतने पर भीलवाड़ा उपविजेता झूंझुनू के खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य अतिथि डीके गुप्ता ने कहा कि कुश्ती एक ऐसा खेल है जिसमें बाहरी उपकरणों की कोई आवश्यकता नहीं होती। कुश्ती के खिलाड़ी को केवल पोष्टिक भोजन के सेवन पर ही पैसा खर्च करना पड़ता है, जिससे उसका स्वास्थ्य बेहतर बनता है। कुश्ती के खिलाड़ी को अन्