पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल पर बात करते एमएलए का चालक पकड़ा, पुलिस को फटकार

मोबाइल पर बात करते एमएलए का चालक पकड़ा, पुलिस को फटकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| मोबाइलफोन पर बात करते चल रहे विधायक की गाड़ी के चालक को टोकना ट्रेफिक पुलिस के हैडकांस्टेबल को भारी पड़ गया। उसे विधायक की खरी खोटी सुननी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार विधायक विजय बंसल की गाड़ी के चालक को हाईवे स्थित सारस चौराहे पर कट से निकलते समय ट्रेफिक पुलिस के हैडकांस्टेबल अमीर चंद ने टोक दिया और उसे मोबाइल पर बात नहीं करने की हिदायत दे दी। इस पर चालक का पारा चढ़ गया और उसने पहले तो विधायक के गनमैन को बुला लिया, उसके बाद स्वयं विधायक बंसल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि तुम्हें पता नहीं की ये एमएलए की गाड़ी है।

इसी दौरान विधायक भड़क गए और उन्होंने उच्चाधिकारियों को शिकायत ही नहीं की, बल्कि उसे नहीं हटाए जाने पर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की बात भी कही। मौके पर ट्रेफिक इंचार्ज जीव प्रकाश भी पहुंच गए और फिर किसी तरह बातचीत कर मामला शांत हुआ और बिना किसी कार्रवाई के गाड़ी छोड़नी पड़ी।