पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामने आएगी निजी कॉलेजों की हकीकत

सामने आएगी निजी कॉलेजों की हकीकत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| कॉलेजशिक्षा निदेशालय की ओर से सभी निजी कॉलेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। कॉलेज संचालकों को खेल मैदान, भवन, स्टूडेंट्स स्टाफ की संख्या के अलावा प्राचार्य आवास है या नहीं के बारे में निदेशालय को जानकारी देनी होगी।

इसकी जानकारी 30 सितंबर तक ही जमा कराई जा सकती है। निदेशालय के रिकार्ड के मुताबिक भरतपुर जिले में करीब 57 निजी कॉलेज संचालित हैं। अगर कोई भी कॉलेज संचालक इससे संबंधित जानकारी आयुक्तालय को कॉलेज सांख्यिकी पुस्तिका भरकर उपलब्ध नहीं कराता है तो उसकी मान्यता निरस्त करने का भी प्रावधान किया गया है। निदेशालय के पास निजी कॉलेजों को लेकर कोई भी सही डाटा उपलब्ध नहीं है।

अगर सरकार के पास सरकारी कॉलेज का प्रस्ताव आता है तो उस इलाके में पहले से खुले निजी कॉलेज के बारे में जानकारी करना मुश्किल हो जाता है। इसी परेशानी का निराकरण करने के लिए निदेशालय ने डाटा मांगा है। प्रपत्र में मांगी जानकारी मिलने के बाद निजी कॉलेजों की हकीकत निदेशालय के सामने जाएगी।