अन्नकूट में लोगों ने पाई प्रसादी
भरतपुर। मथुरागेट स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शनिवार को फूल बंगला एवं छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। अन्नकूट प्रसादी से पूर्व मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ महाआरती का आयोजन किया गया। सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।