आवासरत महिला ने बालक को दिया जन्म
आवासरत महिला ने बालक को दिया जन्म
भरतपुर | मॉमाधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर आश्रम में आवासरत महिला ऊषा ने एक बालक को जन्म दिया। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अपना घर आश्रम से राजकीय अस्पताल ले जाया जा रहा था परन्तु बझेरा आश्रम तक पहुंचते-पहुंचते पीड़ा बढ़ने के कारण बझेरा आश्रम पर रोक लिया गया जहां महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। महिला एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला ऊषा को अपना घर आश्रम कोटा में लावारिस, असहाय, मनोरोग एवं गर्भवती अवस्था में भर्ती किया गया था।