पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकाया पुस्तक शुल्क जमा नहीं होने पर सदस्यता होगी समाप्त

बकाया पुस्तक शुल्क जमा नहीं होने पर सदस्यता होगी समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. हिन्दीसाहित्य समिति की कार्यकारिणी की बैठक संस्था अध्यक्ष मोहन बल्लभ शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, इसमें निर्णय लिया है कि जिन आजीवन संरक्षक सदस्यों पर पुस्तक उससे सम्बन्धित शुल्क बकाया है वह सात दिवस में अपनी बकाया मूल पुस्तक या उससे सम्बन्धित शुल्क जमा करा दें अन्यथा संस्था के विधान के अनुसार उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर पुस्तक मूल्य जमा कराने की विधिक कार्यवाही की जाएगी। मंत्री राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने बकाया पुस्तकों के बारे में बताया। बैठक में कर्नल श्यामसिंह, निरंजन सिंह लवानिया एडवोकेट देवेन्द्र नाथ गुप्ता एडवोकेट, वैद्य लक्ष्मण प्रसाद तिवारी, चंद्रशेखर शर्मा आदि उपस्थित थे।