पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूची की खामियों को दुरुस्त कराएं

मतदाता सूची की खामियों को दुरुस्त कराएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. भारतीयजनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चंद गुप्ता ने जिला कलेक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा को पत्र देकर वार्ड नंबर 11 में नीमदा गेट के लगभग 1330 मतदाताओं को अनावश्यक रूप से जोड़े गए नामों को हटवाए जाने की मांग की है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 22 के पार्षद राकेश पठानियां ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर वार्ड नंबर 22 की मतदाता सूची में संशोधन करने की मांग की है। पठानियां ने लिखा है कि वार्ड संख्या 22 में मतदाता सूची में जिन व्यक्तियों के नाम थे इनमें से कुछ मतदाताओं के नाम वार्ड संख्या 20 एवं 26 की मतदाता सूचियों में शामिल कर दिए गए हैं।