- Hindi News
- पुलिसकर्मियों की बनेगी मेल, शिकायत करना होगा आसान
पुलिसकर्मियों की बनेगी मेल, शिकायत करना होगा आसान
जिलेकी पुलिस अब हाईटेक होने जा रही है। पुलिस अधीक्षक से लेकर थानों के अधिकारियों के कार्यालय पद नाम से ईमेल आईडी पुलिस की डोमिन पर बनाई गई है। ऐसा समरूपता गोपनीयता बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से कदम उठाया गया है और वहीं से सभी की ईमेल आईडी बनाई गई है। अब जीमेल या अन्य अलग-अलग आईडी नहीं होंगी।
इससे पुलिस के किसी भी अधिकारी कार्यालय को विभागीय सूचना इसी ईमेल आईडी के जरिए ली दी जा सकेगी। आईटी के माध्यम से पुलिस के कामकाज को बेहतर और गोपनीय बनाने के लिए यह पहल की गई है। पुलिस मुख्यालय ने जिले के पुलिस अधिकारियों कार्यालयों की ईमेल आईडी बनाकर आईडी पासवर्ड के साथ लिस्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध करा दी है।
जिसके आधार पर उसे एक्टिवेट करने का काम चल रहा है। जल्दी ही तकनीकी खामियों को दूर कर मेल आईडी खुलने पर उनको काम में लेना शुरू हो जाएगा। मेल आईडी का डोमिन @rajpolice.gov.in होगा। जिस पर ईमेल आईडी सरल रूप से कार्यालय या पद नाम के आधार पर उदाहरण के तौर पर एसपी का ईमेल sp.bharatpur होगा। ऐसे ही एडिशनल एसपी का addlsp.bharatpur एडिशनल एसपी एडीएफ का addlsp.adf.bharatpur और सीओ सिटी कोतवाली थाना का भी co.city.bharatpur ps.kotwali.bharatpur होगा।
पुलिस वेबपोर्टल पर अब एसपी से लेकर थाना प्रभारी तक के कार्यालय पद नाम से ईमेल आईडी खोली जा रही है। इससे गोपनीयता एकरूपता बनेगी।
-राहुलप्रकाश, एसपी
एसएमएस फ्री होगा
पुलिसकी वेबपोर्टल पर पुलिस अधिकारियों को एसएमएस की फ्री सुविधा मिलेगी। ये सुविधा उन्हीं को मिलेगी, जिनका मेल आईडी पुलिस वेबपोर्टल पर बना हुआ है। इससे मेल के अलावा सीधे मोबाइल फोन पर एसएमएस किया जा सकेगा। इससे पुलिसकर्मियों को हर मायने में काफी सहूलियत मिल सकेगी।
पुलिस की वेबपोर्टल पर नवीन ईमेल आईडी के साथ ही सीयूजी मोबाइल नंबरों की सूची भी अपडेट की जाएगी। किसी भी अधिकारी को मेल भेजने के अलावा उसका मोबाइल नंबर जानने की जरूरत है तो वह भी वेबपोर्टल पर उपलब्ध होगा। जिससे कोई भी सूचना मेले के अलावा मोबाइल पर भी अधिकारियों को सीधे तौर पर दी जा सकेगी।
सीयूजी मोबाइल नंबरों की भी होगी सूची
फॉरवर्ड की जगह शेयर करना आसान
किसीकार्यालय से दूसरे कार्यालय में ईमेल का आदान प्रदान केन्द्रीयकृत प्रणाली के अंतर्गत एक ही ईमेल आईडी (सामान्य शाखा का ईमेल आईड