पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला खेल अधिकारी का किया स्वागत

जिला खेल अधिकारी का किया स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. नएजिला खेल अधिकारी सत्य प्रकाश लुहाच ने जिला क्रीड़ा परिषद का कार्य संभाल लिया है। उन्हें राज्य सरकार ने मनीराम नायक के स्थान पर नियुक्त किया है, जबकि मनीराम नायक का स्थानांतरण झूंझुनू जिला खेल अधिकारी के पद पर किया गया है। लुहाच पर धौलपुर जिला खेल अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार भी है। उन्हें करौली से स्थानांतरण कर यहां भेजा गया है। लुहाच चार वर्ष पूर्व भी भरतपुर में जिला खेल अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। सत्य प्रकाश लुहाच का रविवार शाम लोहागढ़ स्टेडियम स्थित जिला क्रीड़ा परिषद कार्यालय पर जिले के विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, एवं पहलवानों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर हाथी पहलवान, दौलत सिंह,उत्तम सिंह, भोला, हरवीर, आजाद, अशोक, सुखवीर, गौरव, विष्णु, संदीप, योगेश, सुरेश, जीतू पहलवान आदि मौजूद रहे।

भरतपुर. जिला क्रीड़ा परिषद पर खेल अधिकारी लुहाच का स्वागत करते लोग।