बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी सहायता
भरतपुर. जम्मूकश्मीर में भयंकर बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए अपना घर की ओर से सहायता राशि संग्रह शिविर का आयोजन रविवार को लक्ष्मण मंदिर पर किया गया। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 79 हजार 397 का सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र अग्रवाल, अरविंद शर्मा, डॉ. आर एस गुप्ता, अनीता राजोरिया, हेमलता शर्मा, महेश बंसल, डॉ. माधुरी भारद्वाज, निशा सिंघल, श्याम बिहारी आदि मौजूद थे।