- Hindi News
- हरिओम बने जाहरवीर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष
हरिओम बने जाहरवीर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष
कमेटीमंदिर बाबा जाहरवीर जी के त्रैवार्षिक चुनाव अग्रवाल भवन पर चुनाव अधिकारी अशोक वर्मा एडवोकेट की देखरेख में आयोजित हुए।
कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक शिवचरन ब्यानियां, अध्यक्ष हरिओम बंसल, महामंत्री चंद्रकांत गर्ग, उपाध्यक्ष दीनदयाल सिंघल सतीश भारद्वाज, सहमंत्री चन्द्रभान सिंघल कपूरचंद वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, संरक्षक अमरनाथ भगत संजीव गुप्ता को चुना गया।
कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी वर्मा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर विष्णु लोहिया, राकेश सर्राफ, जगदीश प्रसाद यादव, मदन लाल शर्मा, नवर| गर्ग, राजेश चंद, रामप्रकाश जैन, राजेन्द्र गोयल, मनोज करौला, बसंत गोयल आदि मौजूद थे।
भरतपुर. कमेटी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।