विधान पूजा में उमड़ी आस्था
सरकूलररोड स्थित श्रीनसियाजी जैन मंदिर में रविवार को नवग्रह मंडल विधान की पूजा की गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुषों ने भाग लिया। शाम को श्रीजी के माल की बोली लगाई गई, बोली गजेंद्र कुमार जैन यतेंद्र कुमार जैन ने ली। इस अवसर पर श्रीजी का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर सकल जैन समाज के लोग सामूहिक भोज में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में इस अवसर पर कमलचंद गोधा, स्वरूप चंद जैन, ताराचंद जैन, ओमप्रकाश, दीपक रावका , सुधीर जैन, भूपेश जैन, प्रो. बीके जैन, प्रकाश जैन, राहुल जैन, विनय कुमार जैन, हेमेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु मौजूद थे।
भरतपुर. नवग्रहविधान मंडल की पूजा करते जैन समाज के लोग।