- Hindi News
- गोपालगढ़ मोहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई से परेशानी
गोपालगढ़ मोहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई से परेशानी
भरतपुर. जलदायविभाग पिछले दस दिनों से दर्जनों परिवारों को गंदे पानी के साथ बीमारी बांट रहा है। गोपालगढ़ मोहल्ला स्थित सिविल लाइन स्कूल के पीछे बस्ती के आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के यहां मिट्टी युक्त गंदे पानी की जलदाय विभाग द्वारा आपूर्ति की जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसलिए उन्हें पीने ओर रोजमर्रा के उपयोग में पानी लाने के लिए भटकना पड़ रहा है। मशीन से केबल डालते समय जलदाय विभाग की पेयजल लाइन सीसी रोड के नीचे से क्षतिग्रस्त हो सकती है, इसके कारण कई घरों में मिट्टीयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान योगेंद्र कुमार शर्मा, मनोज कुमार लवानिया, कैलाश तिवारी, नरेंद्र कुमार जोशी, बालचंद शर्मा आदि ने बताया कि उनके घर में जलदाय विभाग के पेयजल कनेक्शन हैं। इनमें गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है।
^समस्याकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही निराकरण करा दिया जाएगा।
-मनोजपाराशर, जेईएनपीएचईडी