1.31 लाख मतदाताओं ने किया मताधिकार
जिलेके वैर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में शनिवार को हुये मतदान में 1 लाख 31 हजार 913 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया, जो कुल मतदाताओं का 60.76 प्रतिशत है।
जिला निर्वाचन अधिकारी गिरिराज सिंह कुशवाहा ने बताया कि वैर विधानसभा क्षेत्र के 237 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 17 हजार 531 पुरूष मतदाताओं में से 73 हजार 303 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया जो कुल पुरूष मतदाताओं का 62.37 प्रतिशत है, जबकि 99 हजार 575 महिला मतदाताओं में से 58 हजार 610 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया जो कुल महिला मतदाताओं का 58.86 प्रतिशत है। वैर विधानसभा क्षेत्रा में सर्वाधिक 90.78 प्रतिशत मतदान राजकीय प्राथमिक विद्यालय झालाटाला के मतदान केन्द्र संख्या 32 पर हुआ, जबकि न्यूनतम 35.17 प्रतिशत मतदान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरैरी के मतदान केन्द्र संख्या 203 पर हुआ।
8मतदान केन्द्रों पर हुआ 80 प्रतिशत से अधिक मतदान: वैरक्षेत्र के 8 मतदान केन्द्रों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। ग्राम झालाटाला के मतदान केन्द्र संख्या 32 , ग्राम बेबर के मतदान केन्द्र संख्या 89 , अजरोंदा के मतदान केन्द्र संख्या 120, रमासपुर के मतदान केन्द्र संख्या 137, ग्राम त्यौहारी के मतदान केन्द्र संख्या 181, ग्राम चीखरू के मतदान केन्द्र संख्या 191, ग्राम रारौंदा के मतदान केन्द्र संख्या 198, ग्राम कटकर के मतदान केन्द्र संख्या 209 पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।