चोरी की बाइक चलाते दो युवक गिरफ्तार
भरतपुर. शहरमें फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने का मामला प्रकाश में आया है। मथुरा गेट थाना पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की है।
एसपी ने एसएचओ महावीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। सोमवार को मुखबिर की सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक काले रंग की अपाची बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर शहर में घूम रहे हैं, यह बाइक चोरी की है। थाना मथुरा गेट से एक टीम एसआई प्रेमप्रकाश, कांस्टेबल जोगेन्द्रसिंह, कैलाश सिंह, शिवलाल, ऐदल सिंह के नेतृत्व में गठित की गई। पुलिस ने सुरेन्द्र पुत्र शेरसिंह जाट उम्र 25 साल निवासी हथैनी थाना चिकसाना जिला भरतपुर भूरा उर्फ राजकुमार पुत्र लक्खीराम जाट उम्र 24 साल निवासी हथैनी थाना चिकसाना को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें करना कबूल किया है।
भरतपुर. पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर।