पर्यटन दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
भरतपुर| पर्यटनविभाग द्वारा 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस दिन राजकीय संग्रहालय में प्रवेश निशुल्क रहेगा और दुर्लभ पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी, जो 4 अक्टूबर तक चलेगी
गुरुवार को पर्यटन कला एवं संस्कृति विभाग की क्षेत्रीय निदेशक शुचि त्यागी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें त्यागी ने कहा कि पर्यटक स्थल क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई रखें और अतिक्रमणों को भी पुलिस के सहयोग से हटावें। उपनिदेशक वीके जैन ने बताया कि 27 सितम्बर को दोपहर 1 बजे से स्कूली बच्चों भरतपुर के पर्यटन स्थल विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्रा छात्राएं भाग ले सकेंगे बैठक में यूआईटी सचिव सुरेश नवल, डीएलबी के संभागीय उपनिदेशक मेघसिंह मीणा अन्य मौजूद थे।