नारायणी धाम पदयात्रा का दिया ब्यौरा
भरतपुर. जिलासैन महासभा की ओर से गुरुवार को सैन छात्रावास पर बैठक लाखन सिंह मुखिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नारायणी धाम पदयात्रा का खर्च का ब्यौरा मंदिर अध्यक्ष अध्यक्ष राजा सहनावली ने प्रस्तुत किया। बैठक में सैन छात्रावास में कमरा निर्माण शीघ्र कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह सूबेदार, रमेश मुखिया, धर्म सिंह कल्याणपुर, भगवान सिंह, लक्ष्मी नारायण सैन, नेमसिंह उवार, बनवारी चुरारी, धर्म सिंह धानौता, नन्ने थानेदार, विजय सिंह आदि मौजूद थे। संचालन रामनिवास शास्त्री ने किया।