सुप्रिया बनी डांडिया क्वीन
भरतपुर. जेसीआईसखी की ओर से आयोजित डैजलिंग डांडिया कार्यक्रम में डांडिया क्वीन का खिताब सुप्रिया खंडेलवाल ने जीता। रनरअप रितिका अग्रवाल रहीं।
इसके अलावा बेस्ट डांडिया डांस् में हिना चांदनी गुप्ता विजेता रहीं। अध्यक्ष मेघा नारंग ने बताया कि रंगीली बींदड़ी प्रतियोगिता में प्रियंका खंडेलवाल,सजीले हाथ में पूजा विनीता श्यामानी, चमकती बिंदिया में कामिनी शर्मा, खनकती चूडि़या में प्रियंका खंडेलवाल तथा स्टाइलिश साड़ी में वंदना जैन अव्वल रही। इसी प्रकार बालिका वर्ग में डांडिया प्रिसेंज में पूजासिंह तनवीर, बेस्ट डांडिया डांस में पलक शिल्पी, बेस्ट डांडिया कास्ट्यूम में सुरभि नैंसी, पेयर डांडिया में शिल्पी सोनिया, बोलती आंखे में कंवलजीत कौर, बेस्ट हेयर स्टाइल में पूजासिंह सजीले हाथ में वंशिका अग्रवाल विनर रही।
इसी प्रकार बच्चों की प्रतियोगिता में बेस्ट एंजिल श्लाइका जैन, डांडिया कास्ट्यूम में श्रुति तथा डांस में सानिया अव्वल रही। विजेताओं को अतिथि निशा अग्रवाल, मेघा नारंग, इंद्रा नारंग अलिना गोयल ने पुरुस्कृत किया। निर्णायक डा. शोभा जिंदल, सुनीता गुप्ता, सीमा पोद्दार थी।
भरतपुर. डैजिलंग डांडिया प्रतियोगिता की विजेता को पुरस्कृत करते अतिथि।