पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति, वृद्धजनों का सम्मान

बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति, वृद्धजनों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनजयंती पर गुरुवार को विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं वक्ताओं ने अग्रसेन महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने समाज के सदस्यों को एकजुट होकर गरीब असहाय की मदद करने का आह्वान किया। श्री अग्रवाल सभा खिरनी घाट स्थित अग्रवाल भवन में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन जयंती वन संरक्षक राजीव गोयल के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। सुबह मुख्य अतिथि ने झंडा पूजन झंडा रोहण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाज के 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्वजनों को सम्मानित किया गया। मोहन मित्तल, सुभाष जिंदल, हरीमोहन मित्तल, विनोद सिंघल, काली चरन आदि ने वृद्वजनों को शॉल, सम्मान पत्र श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुराग गर्ग, विष्णु लोहिया, चंद्रकांत गर्ग, शांति स्‍वरूप बजाज, शिवशंकर बंसल, मदनमोहन सर्राफ, गोपालचंद सिंघल, विनोद डींगिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष आदि मौजूद थे।

मथुरा गेट मोरी चार बाग स्थित श्री अग्रवाल सदन में सुबह महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव उद्योगपति यश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उद्योगपति जय अग्रवाल एवं अनुराग गर्ग थे। अध्यक्षता सदन अध्यक्ष चन्द्रभान सिंघल ने की। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं समाज की एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महामंत्री गिरधारीलाल गुप्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पूर्व विधायक मुकट बिहारी गोयल, कपूरचंद सिंघल, दाऊदयाल गुप्ता, जगदीश चौधरी, सीताराम, विष्णु कुमार सिंघल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। खेरापति मोहल्ला स्थित बम्ब वाली हवेली में अग्रवाल समाज की ओर से श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने छम-छम नाचे तेरी मोरनी मोहन..., मैं बरसाने की छोरी..., बम-बम बोले..., आज नचले..., रामजी की चाल देखो..., नगाड़ा संग ढोल बाजे... आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समाज के वृद्वजनों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सेंन्ट्रल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक वीरेंद्र अग्रवाल थे। इस अवसर पर श्याम गोय