पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सप्ताह में 50 रुपए महंगा हुआ गेहूं

एक सप्ताह में 50 रुपए महंगा हुआ गेहूं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यकी उत्पादक मंडियों में इन दिनों गेहूं की दैनिक आवक निरंतर घट रही है। इसे देखते हुए स्थानीय थोक बाजारों में बुधवार को दड़ा गेहूं 10 रुपए और महंगा हो गया। इसके मिल डिलीवरी भाव 1685 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचे। एक सप्ताह के दौरान गेहूं में करीब 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी चुकी है।

कारोबारी संजय अग्रवाल ने बताया कि भरतपुर, नदबई एवं खेरली मंडी में आज लूज गेहूं 1550 रुपए एवं लालसोट में 1565 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक गया। समर्थन पाकर आटा, मैदा सूजी में भी 30 रुपए प्रति 50 किलो की मजबूती दर्ज की गई है। उधर स्टॉकिस्टों की लिवाली से एनसीडैक्स पर गेहूं दिसंबर अनुबंध दो रुपए बढ़कर 1662 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

भाव इस प्रकार रहे :- अनाज : गेहूं दड़ा 1625, गेहूं (3765) 1625 से 1650, गेहूं दड़ा मिल डिलीवरी 1685, गेहूं फार्मी 2000 से 2200, बाजरा 1150, ग्वार जोधपुर डिलीवरी 4500, ग्वार गम 12,000 रुपए प्रति क्विंटल। दलहन : मिल डिलीवरी मूंग 7650, चौला 3800, चना 3050, उड़द जोधपुर 6000 रुपए।

दालें: मूंग मोगर 9300 से 9400, मूंग छिलका 8100 से 8300, उड़द मोगर 7000 से 8100, उड़द छिलका 6100 से 6300, चना दाल मीडियम 3425, चना दाल बोल्ड 3625, चौला मोगर 4600, अरहर दाल 6700, मलका मसूर 6800 रुपए।