श्रद्धांजलि सभा आयोजित
भरतपुर। श्रीहिन्दी साहित्य समिति सभागार में बुधवार को डाॅ. रामानंद तिवारी पूर्व मुख्य सचिव मिट्ठा लाल मेहता को सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विद्वानों ने तिवारी और मेहता के व्यक्तित्व पर कृतित्व पर प्रकाश डाला। सभा में डॉ. रामकृष्ण शर्मा,मोहन लाल मधुकर, वैद्य लक्ष्मण तिवारी, हीरालाल शर्मा,गिरिराज प्रसाद तिवारी,भुवन मोहन शर्मा आदि मौजूद थे।