पर्यटन राज्यमंत्री ने की जनसुनवाई
भरतपुर। पर्यटन,संस्कृति कला राज्य मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने बुधवार को मोती झील स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। स्थानीय और नदबई विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उपस्थित होकर व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं की जानकारी दी। राज्य मंत्री ने जनसुनवाई करते हुए कहा कि सरकार जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कटिबद्ध है और यही कारण है कि सरकार ने सभी अधिकारियों को केवल अपने कार्यालयों में अपितु ग्राम पंचायत मुख्यालय तक नियमित जनसुनवाई कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए हुए हैं। इसके अलावा प्रभारी मंत्री कृष्णेंद्र कौर ने मोतीझील में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें कार्यकर्ताओं को ले जाने की बात कही। इस मौके पर रैली के लिए वाहन आदि व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।