अनाथ, विधवा निशक्तों का सर्वे
भरतपुर। जिलेमें अनाथ, विधवा तथा निशक्तजनों का सात दिवस में सर्वे कर निर्धारित प्रपत्र में सूचना भिजवानी होगी। इससे पात्र चिन्हित व्यक्तियों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। कलेक्टर रवि जैन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग के प्रेरकों को घर -घर जाकर निर्धारित प्रपत्र में अनाथ ,विधवा तथा निशक्तजनों संबंधी सूचना संकलित करने के निर्देश दिए हैं और जिला सतत शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर सर्वे संबंधी एकत्रित सूचना इकजाई कर भिजवाने के निर्देश दिये हैं।