डीएमयू में डीजल भरना भूले कर्मी
रेल कर्मचारी गुरुवार रात इंजन में डीजल भरना भूल गए। इस कारण ट्रेन के काेच समय पर आगरा फोर्ट पर नहीं पहुंचे। इसके चलते भरतपुर डीएमयू ढाई घंटे की देरी से पहुंची और बीस मिनट रुकने के बाद भरतपुर के लिए रवाना हुई। रेलवे की इस लापरवाही से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
कई यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। आगरा फोर्ट- भरतपुर डीएमयू हर दिन सुबह साढ़े पांच बजे फोर्ट स्टेशन से रवाना होती है। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंचकर यात्री ट्रेन का इंतजार करने लगे, लेकिन एक घंटे तक ट्रेन नहीं पहुंची। यात्रियों ने पूछताछ केंद्र पर संपर्क किया, तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। फोर्ट के कर्मचारियों ने कैंट में संपर्क किया, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। ट्रेन के पहुंचने की वजह डीजल इंजन में डीजल नहीं होना था। इंजन में डीजल भरने और सभी कोच मंगाने के बाद ट्रेन को फोर्ट के लिए रवाना किया गया। तब जाकर यह ट्रेन सुबह 8 बजे फोर्ट स्टेशन पहुंची। सुबह 8.22 बजे भरतपुर के लिए रवाना हुई।
डीसीएम और पीआरओ नवीन दीक्षित का कहना है कि रैक में देरी के चलते ट्रेन ढाई घंटे के बाद फोर्ट स्टेशन पहुंची है। इस बारे में अफसरों को बता दिया है। 6 कैंट यार्ड से सुबह साढ़े पांच बजे के बदले आठ बजे पहुंची ट्रेन 16यात्रियों का हंगामा, दूसरी ट्रेनों का लेना पड़ा सहारा