चाचा ने किया भतीजे को चाकू से घायल
भरतपुर. कारीगरमोहल्ला बीनारायण गेट पर एक ही परिवार के लोगों के बीच शनिवार सुबह चाकूबाजी की घटना हो गई। जिसमें एक युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मथुरागेट थाना में दर्ज कराया है।
मथुरागेट थाना के हैडकांस्टेबल भगवान सिंह ने बताया कि कारीगर मोहल्ला बीनारायण गेट निवासी जितेंद्र पुत्र हरीशंकर राजपूत ने मामला दर्ज कराया है कि उसका भाई दीनदयाल सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए ऊपर से नीचे उतरा था। तभी ओमप्रकाश उर्फ पप्पू, उसकी प|ी विमला देवी पुत्र महेंद्र ने एक राय होकर पकड़ लिया और चाचा ओमप्रकाश ने दीनदयाल पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसका शोर मचाने पर मम्मी पापा सहित अन्य परिजन आए तो उनके साथ भी मारपीट की। घायल दीनदयाल को उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर दूसरी ओर क्रास में कारीगर मोहल्ला बीनारायण गेट निवासी ओमप्रकाश पुत्र सोहनलाल ने मामला दर्ज कराया है कि सुबह 6 बजे वह अपने नल से पानी भर रहा था। तभी भतीजे ने गाली गलौच की, मना किया तो जेब से चाकू निकालकर हमला किया। बचाने आई प|ी को भी चाकू मारा तथा बेअदब कर दिया। तभी हरिशंकर, जितेंद्र, सोनदेई भी गए,जिन्होंने प|ी से मारपीट की। घटना में ओमप्रकाश उसकी प|ी को चोट लगी है।
भरतपुर. अस्पताल में भर्ती घायल।