आरबीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर
भरतपुर. जेसीआईभरतपुर स्टार की ओर से जेसीआई सप्ताह कार्यक्रम के तहत से राजबहादुर मैमोरियल हास्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवीसिंह थे। कैम्प में डॉ. महेन्द्र शर्मा, डॉ. अर्चना मित्तल, डॉ. विनोद पांडेय, डॉ. एनके तिवारी अंजू सिंह का विशेष सहयोग रहा। कैम्प में जेसी विनोद बंसल, अशोक बंसल, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंसल, कांता प्रसाद गुप्ता, प्रमोद शर्मा, आकाशदीप मिश्रा, अनूप सिंह आदि ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के अंत में जेसी हरिगोविन्द मिश्रा ने रक्तदाताओं हास्पिटल स्टाफ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
भरतपुर. रक्तदान शिविर में उपस्थित रक्तदान करवाता पदाधिकारी।