- Hindi News
- एडीएम फिर पहुंचे अस्पताल, 13 कर्मी अनुपस्थित मिले
एडीएम फिर पहुंचे अस्पताल, 13 कर्मी अनुपस्थित मिले
भरतपुर. एडीएमसिटी शहर विशंभरलाल ने शनिवार सुबह आरबीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन डॉक्टरों समेत 13 कार्मिक अनुपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसन डॉ. सुभाष बंसल, कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. बीएस यादव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार शर्मा, पीआरजी पंकज कुमार, नर्स ग्रेड प्रथम वीरेंद्र मथुरिया, नर्स ग्रेड द्वितीय चेतना शर्मा विष्णु लाल शर्मा, फार्मासिस्ट धुर्वेन्द्र सिंह, गौरव गोयल, राजेश कटारा भरत कुमार, रेडियोग्राफर सौरभ सिंह चाहर टेक्नीशियन मैनेजर बनै सिंह अनुपस्थित पाए, इनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जिला कलक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा ने भी इतनी बड़ी संख्या में चिकित्सकों अन्य चिकित्सा कर्मियों के अनुपस्थित मिलने को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से भी अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।