बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी सहायता
जम्मू कश्मीर में बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए अपना घर की ओर से सहायता राशि संग्रह शिविर का आयोजन लक्ष्मण मंदिर में किया गया, इसमें लोगों से बाढ़ पीड़ितों के लिए नगद राशि 35 हजार 897 रुपए एकत्रित की गई।
कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील की। कार्यक्रम में सरदार सिंह, सत्यप्रकाश गोयनका, राजेन्द्र अग्रवाल, केपी शर्मा, प्रमोद गुप्ता, निर्मला सिंह, उर्मिला खंडेलवाल, वीरपाल सिंह, अरविंद शर्मा, विनोद खंडेलवाल, जितेंद्र सिंह, पंकज गर्ग, भागचंद बंसल, एनपी सिंह, सत्यप्रकाश बंसल, सतीशचंद सिंघल, दिनेशचंद गर्ग, जितेन्द्र अग्रवाल, हेमलता शर्मा आदि उपस्थित थे। बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। बाढ़ पीडि़तों की सहायता एवं वस्तु स्थिति की जानकारी के लिए संस्था की टीम 14 सितंबर को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना होगी। टीम में संस्थापक डॉ. बी.एम.भारद्वाज, वीरपाल सिंह एवं डॉ. सुलेमान खां शामिल हैं।
भरतपुर. बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह करते अपना घर के कार्यकर्ता।