पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का दर्जा

हिंदी को मिले राष्ट्रभाषा का दर्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीदिवस पर शनिवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुए। इनमें वक्ताओं ने हिंदी भाषा के संरक्षण का आह्वान करते हुए भाषा को समृद्ध बनाने के लिए काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। सरकारी स्कूलों, कॉलेजों में विभिन्न संस्थाओं की ओर से निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

हिंदी साहित्य समिति में हुए कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक वासुदेव गुप्ता ने कहा कि हिन्दी को सही अर्थों में राजभाषा के पश्चात राष्ट्रभाषा का स्थान प्राप्त करना है। यह तभी संभव हो सकेगा जब सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति होगी। राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल मधुकर ने कहा कि राष्ट्रभाषा हिन्दी राजभाषा के रूप में दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रही है। उन्होंने कविवर गोपाल सिंह नेपाली के शब्दों का उदाहरण देते हुए कहा कि हिन्दी है भारत की भूमि, अपने आप पनपने दो ’’ अब आन्दोलनों की अपेक्षा नहीं है हिन्दी को शालीनतापूर्वक बढ़ने दिया जाए। अशोक सक्सैना ने कहा कि हिन्दी देश के बड़े भू-भाग की भाषा है, हिन्दी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं के संवर्धन की आवश्यकता है, तभी हिन्दी अपना स्थान पा सकेगी। शिक्षाविद् हीरालाल शर्मा ‘सरोज’ ने कहा कि ‘‘बह रही है उल्टी हवा, क्या राष्ट्रभाषा बन सकेगी..., पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि ‘‘लिखना चाहो महाकाव्य यदि विश्व शांति का तो सुन लो नायक हिन्दुस्तान नायिका हिन्दी है, दिव्या सिंह सिसोदिया ने कहा साथ अपने अपने हिस्से की धूप लेकर चलो चमकना है तो साथ अपने सूरज का रूप लेकर चलो..., हरिओम हरि ने काव्य पाठ के माध्यम से कहा ‘‘एक सूत्र में देश बंधे यह जन-जन की अभिलाषा है, इस आशा की सूत्रधार बस अपनी हिन्दी भाषा है...,शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिदेशक डॉ. दाऊदयाल गुप्ता ने कहा कि हिन्दी सर्वदा सहज, सरल, शिष्ट, मिष्ट एवं विशिष्ट भाषा है...,पूरन शर्मा ने संतो की वाणी है हिन्दी, हिन्दी हिन्दुस्तान है.., अर्चना बंसल ने हिन्दी लौट आई है स्वाभिमान की प्रतीक बनकर, जीवन का पानी बनकर... प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रो. उमेश चतुर्वेदी, मदन मोहन शर्मा, मेवाराम कटारा, नेकराम नेक, रघुनाथ सिंह डागुर, कृष्ण कन्हैया शर्मा, लक्ष्मणसिंह चौधरी, केदारनाथ गुप्ता, मनमोहन सिंह अभिलाषी, सुघड़ सिंह सुग्गा, भगवान सिंह भ्रमर, सनी सदानंद स्टोन, नरेन्द्र निर्मल, सुशीला शर्मा, सत्यप्र