नाबालिग लड़की बरामद
भरतपुर. नमककटरा से अपहृत एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया है, जिसके अपहरण होने की रिपोर्ट कोतवाली थाना में शुक्रवार को नानी ने दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार नमक कटरा निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीया नवासी को 10 सितंबर को बाबू कालोनी रूंधिया कालोनी निवासी चंद्रभान गांव पपरेरा निवासी हरदेव पुत्र हरि पंडित अपहरण कर ले गए हैं। साथ ही 20 हजार रुपए भी ले गए। अगले दिन 11 सितंबर को रिश्तेदारों के पास नाबालिग लड़की का फोन आया कि उसका अपहरण कर लिया है और पुलिस अन्य को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल अनिल जसौरिया ने बताया कि हेलक में होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने अपहृत लड़की को बरामद कर लिया।