पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांडिया की खनक पर थिरकेंगे कदम

डांडिया की खनक पर थिरकेंगे कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. दैनिकभास्कर, जेसीआई भरतपुर सेंचुरी मानव भारती सैकंडरी स्कूल की ओर से 28 सितंबर को सिद्धेश रिसोर्ट में आयोजित होने वाली गरबा डांडिया नाइट की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। इसके लिए अभिनंदन मैरिज होम में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में संभागी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। गरबा क्लासेज में 180 संभागियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। रविवार से डांडिया क्लासेज शुरू होंगे। इसमें संभागियों को डांडिया नृत्य सिखाया जाएगा। सचिव जेसी सुमित अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल हो रहे संभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। हर कोई गरबा डांडिया नाइट को लेकर उत्साहित है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आकर्षण छोटे पर्दे के ख्यातनाम कलाकार सिंगर सुमित, प्रत्यक्षा, दिशा, एंकर संजना, शौर्य, पारस होंगे।