डांडिया नाइट 28 को प्रशिक्षण की तैयारी
भरतपुर. जेसीआईभरतपुर सेंचुरी की ओर से अभिनंदन मैरिज होम में 28 सितंबर को मानव भारती सीनियर सेकंडरी स्कूल एवं दैनिक भास्कर के सहयोग से गरबा एंड डांडिया नाइट 2014 का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया, इसमें वाली 7 दिवसीय प्रशिक्षण क्लासेज की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। सचिव सुमित अग्रवाल ने बताया कि डांडिया एवं गरबा गुजरात पैटर्न पर आयोजित करने के लिए प्रशिक्षण क्लासेज लगाई जा रही हैं कार्यक्रम में विभिन्न टीवी एवं रेडियो हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम लाईव म्यूजिक पर होगा। इसमें बाहर से आए प्रशिक्षित डांस ग्रुप भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सुमित ने बताया कि यह नाइट 28 सितंबर को सिद्धेश रिसोर्ट, आगरा रोड में शाम 7 बजे से शुरू होगी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार की चाट स्टालों के साथ साथ बच्चों के लिए फन जोन आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस संबंध में आयोजित बैठक में अध्यक्ष रजत आर्य , राकेश कुमार गुप्ता, जितेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, राजकुमार राजू, सुशील सिंघल, अजय आर्य, पिकासो गर्ग, सुचित जैन, राकेश जैन, विशाल सिंह, रविन्द्र सिंह, केपी सिंह, जितेन्द्र गोयल, रोहित बागपतिया, अमित खण्डेलवाल, अनिल गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।