पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग में 16 दिन काम, 11 दिन अवकाश

शिक्षा विभाग में 16 दिन काम, 11 दिन अवकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग ने अक्टूबर माह का शिविरा पंचांग जारी कर दिया है। अक्टूबर माह में केवल 16 कार्य दिवस होंगे। इसके अलावा 11 अवकाश, दो उत्सव और चार रविवार शामिल है। पंचांग के अनुसार स्कूलों के संचालन को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ओंकार सिंह ने सभी डीडी और डीईओ माध्यमिक एवं प्रारंभिक को निर्देश जारी किए हैं।

स्कूलों में 17 से 26 अक्टूबर तक मध्यावधि अवकाश रहेंगे। इसके अलावा दो अक्टूबर को गांधी जयंती शास्त्री जयंती (उत्सव) एवं दुर्गाष्टमी का अवकाश, तीन को विजय दशमी और छह अक्टूबर को ईदुलजुहा का अवकाश रहेगा। 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस उत्सव होगा। निर्देश के मुताबिक स्कूलों में सात-आठ अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से स्टूडेंट्स की सृजनात्मक जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। 11 अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जिला स्तर पर शिक्षकों की व्यावसायिक कौशल उन्नयन प्रतियोगिता होगी। 13 से 18 अक्टूबर को तृतीय समूह राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताएं, 13 से 14 अक्टूबर तक तहसील स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता, 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस का आयोजन, 28 से 29 अक्टूबर को उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए जिला स्तरीय ‘जीवन कौशल विकास’ बाल मेले, 29 से तीन नवंबर को तृतीय समूह राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता और 30 अक्टूबर से एक नवंबर को सभी कक्षाओं के लिए द्वितीय परख का आयोजन किया जाएगा।

स्कूलों का समय रहेगा यथावत

पंचांगमें स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अक्टूबर में भी एक पारी स्कूलों का समय सुबह दस से दोपहर चार बजे और दो पारी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। हालांिक हमेशा अक्टूबर से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाता है मगर इस बार सितंबर माह में ही शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया था।