पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 19 से

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 19 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. 59वीं राज्य स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालयी 14 वर्ष आयु छात्र वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता 19 सितंबर से आयोजित होंगी। राजकीय विशिष्ठ उच्च प्राथमिक विद्यालय मांटेसरी किला के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। क्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक वीरेंद्र सिंह ने बताया प्रतियोगिता में राजस्थान के 33 जिलों की कश्ती की टीमें भाग लेंगी। क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिनियुक्त कार्मिकों की बैठक बुधवार को प्रात:10 बजे मांटेसरी स्कूल में आयोजित होगी। बैठक में तैयारियों पर विचार विमर्श किया जाएगा।