विश्वकर्मा जयंती पर कवि सम्मेलन आज
भरतपुर. श्रीविश्वकर्मा शिल्पकार सेवा समिति की ओर से विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितंबर को रात्रि 9 बजे मंदिर श्री गोवर्धननाथ नवग्रह कुंडा के पास अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक पूरन शर्मा ने बताया कि कवि सम्मेलन में सुरेन्द्र पवार कोटा, सत्यनारायण गुप्ता इटावा, सुरेन्द्र सार्थक अलवर, कोसर आगरा, रामबाबू सिकरवार बाड़ी, गोरस प्रचंड कोटा, बाबूलाल डींगिया वैर आदि काव्य पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विजय बंसल, विशिष्ट अतिथि उपजिला कलेक्टर संदेश नायक, रीको लि.. के रीजनल मैनेजर संजय झा होंगे। अध्यक्षता अध्यक्ष टिम्बर एण्ड शॉ मिल्स एसोसिएशन के ओमप्रकाश गुप्ता करेंगे। कवि सम्मेलन से पूर्व सुबह 9 बजे विश्वकर्मा पूजन एवं हवन एवं दोपहर 12 बजे भंडारा कार्यक्रम होगा। इसके अलावा जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर भी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शोभायात्राएं िनकाली जाएंगी। साथ ही फैक्ट्री एवं कारखानों में भी विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना होगी।