पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों से मांगी वार्षिक अंशदान की राशि

कर्मचारियों से मांगी वार्षिक अंशदान की राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारियों से मांगी वार्षिक अंशदान की राशि

भरतपुर | शिक्षाविभाग के समस्त कार्यालय और स्कूलों में कार्यरत कार्मिकों से वार्षिक अंशदान की राशि मांगी गई है। उपनिदेशक (प्रशासन) माध्यमिक शिक्षा विष्णु प्रसाद पानेरी ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। डीईओ को अधीनस्थ कार्मिकों के वार्षिक अंशदान की राशि प्राप्त कर बैक ड्राफ्ट के जरिए शिक्षा निदेशालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। डीईओ को यह भी प्रमाण-पत्र देना हो कि सभी कार्मिकों से अंशदान की राशि प्राप्त कर ली गई है। सभी कार्यालयों और स्कूलों में कार्यरत कार्मिकों से प्राप्त अंशदान का एक रजिस्टर तैयार किया जाएगा। प्रत्येक आहरण वितरण अधिकारी हितकारी निधि अंशदान रजिस्टर में अंशदान की राशि का पूर्ण रिकॉर्ड रखेगा।