- Hindi News
- जलदाय कर्मियों ने बढ़ाई गई ग्रेड पे वसूली पर जताया रोष
जलदाय कर्मियों ने बढ़ाई गई ग्रेड पे वसूली पर जताया रोष
भरतपुर. राष्ट्रीयजलदाय कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को किला स्थित नेहरू पार्क में मधुसूदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संघ अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने स्वीकृत संशोधित वेतन मान के आधार पर बढ़ाई गई ग्रेड पे वसूली पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 1 जनवरी 2006 से संशोधित वेतनमान किए जाने के बाद 1 जुलाई 2013 से कर्मचारियों को 2400 के स्थान पर 2800 रुपये ग्रेड पे के हिसाब से वेतन दिया गया। लेकिन 11 सितंबर 2014 को बढ़ाई गई ग्रेड पे वसूली के आदेश कर दिए गए हैं। बैठक में कर्मचारियों ने वसूली कार्रवाई का विरोध करते चेतावनी दी है कि यदि वसूली की गई तो जलदाय कर्मियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रकाश चंद शर्मा, जगदीश सिंह छौंकर, खेत सिंह, विनोद लवानिया, रमेश व्यास, मदन मोहन, मदन लाल, राधा रमन, छत्तर सिंह, उमेश, श्रीलाल, सीताराम, राजेंद्र पटैल, गिर्राज प्रसाद आदि मौजूद रहे।