- Hindi News
- टेंट डीलर्स को रियायती दर पर भूखंड आवंटित करने की मांग
टेंट डीलर्स को रियायती दर पर भूखंड आवंटित करने की मांग
भरतपुर. गतदिन टेंट डीलर्स का 11 वां प्रांतीय महाधिवेशन पाली में आयोजित हुआ। अधिवेशन में सरकार से टेंट डीलर्स को गोदाम बनाने के लिए रियायती दर पर भूखंड आवंटित करने की मांग की गई। भरतपुर से अधिवेशन में भाग लेने गए टेंट डीलर सतीश चंद गुप्ता, जितेंद्र गोयल, लक्ष्मीनारायण गोयल, पंकज अग्रवाल, विष्णु गर्ग, शेलेंद्र गर्ग, पवन जैन, चंद्रभान गुप्ता, भुवनेश गाेयल ने बताया कि अधिवेशन में टेंट एवं मैरिज होम व्यवसाय पर वैट, लग्जरी टैक्स नहीं लगाने तथा नो एंट्री पर छूट संबंधी चर्चा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।