पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई छात्रवृति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर

नई छात्रवृति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. अल्पसंख्यकसमुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्ट मैट्रिक नवीन छात्रवृति के ऑनलाइन आवेदनों की अंति‍म तिथि 15 से बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दी गई है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने सभी पात्रा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रा-छात्राओं से 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन की मूल प्रति 10 अक्टूबर तक जिला अल्पसंख्यक मामलात कार्यालय में जमा कराने होंगे। उन्हें मूल आवेदन फार्म के साथ फीस की मूल रसीद, गत वर्ष की अंकतालिका की प्रति, बैंक खाते की प्रमाणित प्रति, अल्पसंख्यक होने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति, आय प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति, मूल आवेदन पत्र संस्था प्रधान से प्रमाणित कराकर कार्यालय में जमा कराने के निर्देश भी दिए हैं।