पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्मासिस्ट जाग्रति अभियान यात्रा भरतपुर पहुंची

फार्मासिस्ट जाग्रति अभियान यात्रा भरतपुर पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। फार्मासिस्ट जाग्रति अभियान यात्रा मंगलवार शाम को भरतपुर पहुंची, जिसमें फार्मासिस्ट जाग्रति संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश देव, महासचिव नवीन शर्मा, सलाहकार शिवकरण मील प्रदेश मंत्री दिनेश धाबाई आदि शामिल थे। बाद में जिलाध्यक्ष गिरीश गोयल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर गिरिराज सिंह कुशवाह सहायक औषधि नियंत्रक सी.बी. गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में जिले में अधिकांश मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में संचालित किए जाने मनमर्जी दवाइयां बेचे जाने पर रोक लगाने कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिससे आमजन के स्वास्थ्य एवं जीवन के साथ खिलवाड़ हो। उन्होंने लिखा है कि कानूनन मेडिकल स्टोर का संचालन रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट द्वारा ही उसकी उपस्थिति में होना चाहिए। परंतु वास्तविकता ये है कि अधिकांश मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित रहते हैं और फार्मासिस्ट अपना ड्रग लाइसेंस एक-डेढ़ हजार रुपए मासिक किराए पर देकर स्वयं अन्य व्यवसाय में संलिप्त रहते हैं। उनकी अनुपस्थिति में दुकानदार अपनी मनमर्जी से बिना डाक्टर की पर्ची के दवाइयां बेच रहे हैं। इस कारण आमजन के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मेडिकल की दुकानों पर फार्मासिस्ट की उपस्थिति सख्ती से अनिवार्य करवाई जाए। उन्होंने बताया कि ये जागृति यात्रा 23 जिलो में पूरी कर भरतपुर पहुंची है और सभी फार्मासिस्टों को संदेश दे रहे हैं कि वह खुद मेडिकल की दुकानों पर उपस्थित नहीं रह सकते तो उस दुकान पर अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं दें।

भरतपुर. फार्मासिस्ट ज्ञापन देने के बाद कलेक्टर से चर्चा करते हुए।