प्राची सिंह को तीरंदाजी में स्वर्ण पदक
भरतपुर | टाटास्टील की ओर से झारखंड के जेआरडी टाटा खेल परिसर में हुए बालिका व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में भरतपुर के एकता विहार कॉलोनी निवासी प्राची सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने खिताबी मुकाबले में तेलंगाना की जी परिणीता को हराया। प्राची सिंह एक साधारण परिवार से हैं। प्राची ने विषम परिस्थितियों के बाद भी तीरंदाजी का अभ्यास नहीं छोड़ा है। हाल में ही 26 जनवरी पर हुए गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय समारोह में प्राची को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।