पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंबर ऑफ कामर्स के 21 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

चैंबर ऑफ कामर्स के 21 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| चैंबरआॅफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन के लिए सोमवार को 33 नामांकन दाखिल हुए, जो सही पाए गए।

सोमवार को नाम वापसी का समय निर्धारित था। इसमें 12 सदस्यों ने स्वेच्छा से नाम वापिस ले लिए। निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि 21 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसमें गौरीशंकर, सुरेशचंद अग्रवाल, अतुल मित्तल सीए, संजीव अग्रवाल मुन्ना, पुष्पेंन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंघल, विनय गर्ग सीए, मनु अग्रवाल, सुरेश जैन, महेशचंद, दीनदयाल सिंघल, रूपेश बंसल, शंकरलाल, राजकुमार गोयल सर्राफ, अम्बेश कुमार, बैजनाथ गोयल, नरेशचंद अग्रवाल, राजेन्द्र गोयल, शिवदत्त शर्मा, प्रदीप बंसल मनोजकुमार निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए।