- Hindi News
- कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण के लिए आवेदन 15 फरवरी तक
कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण के लिए आवेदन 15 फरवरी तक
भरतपुर| लुपिनफाउण्डेशन द्वारा प्राथमिक पशु उपचार एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण के लिए 15 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षण आयुर्वेद लिमिटेड सोनीपत (हरियाणा) में दिलाया जाएगा पशुपालन कार्यक्रम प्रभारी जे.पी. सिंह ने बताया कि इस तीन माह के आवासीय प्राथमिक पशु उपचार एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष एवं कक्षा 12 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदकों को सोनीपत (हरियाणा) के आयुर्वेद लिमिटेड संस्था में गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।