ऑनलाइन फीस संग्रह के सिखाए गुर
भरतपुर| केन्द्रीयविद्यालय में सोमवार को कम्प्यूटर कक्ष में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन फीस संग्रह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को ऑनलाइन फीस संग्रह के गुर सिखाए गए। इसमें प्रशिक्षक कम्प्यूटर शिक्षक ललित कुमार महावर ने यूबीआई पोर्टल, लोगिन, आईडी, डाटा कलेक्शन आदि का प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया। प्राचार्य नेम सिंह ने बताया कि विद्यालय में अब अभिभावकों को बैंकों की लंबी लाइनों में खड़े होकर फीस जमा कराने की जरूरत नहीं है। बल्कि नवीन सत्र अप्रैल से अभिभावक स्वयं ही ऑनलाइन फीस जमा करा सकते हैं।