- Hindi News
- नर्सिंग पैरामेडिकल भर्ती की काउंसलिंग कल
नर्सिंग पैरामेडिकल भर्ती की काउंसलिंग कल
भरतपुर| नर्सिंगपैरामेडिकल भर्ती के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 11 फरवरी को सुबह 11 बजे काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। सीएमएचओ डा. हरेंद्र सिंह ने बताया कि नर्सिंग पैरामेडिकल भर्ती 2013 के संबंध में जिन अभ्यर्थियों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, उन्हें काउंसलिंग के लिए मूल शैक्षणिक, तकनीकी, जाति प्रमाण पत्र एवं आन लाइन एप्लीकेशन नंबर तथा मूल दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रति दो सेट में लाना आवश्यक होगा।